फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhan center

खरीद केंद्रों पर धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 17 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
dhan center
तिलहर मंडी समिति परिसर में खरीद केंद्र के बाहर पड़ा धान। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। सरकार ने मंडी समिति परिसर में 17 सरकारी धान खरीद केंद्र खोले हैं। डेढ़ माह बाद हालात ये हैं कि केंद्रों पर किसान के धान की खरीद लगभग नगण्य है। प्रत्येक केंद्र पर अब तक लगभग 4 से 5 हजार कुंटल के आसपास खरीद दर्शाई जा रही है। जबकि लक्ष्य के मुताबिक प्रत्येक केंद्र को प्रतिदिन 700 कुंतल खरीद किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मानक के विपरीत धान होने की कहकर किसान को टरका रहे हैं। किसान मजबूरी में व्यापारियों को उनके मनमाने दामों में धान बेचने को मजबूर है। मंगलवार को कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। पीसीयू के केंद्र प्रभारी नदारद मिले। यूपीएसएस खेड़ारठ का केंद्र बंद मिला। केंद्र प्रभारी को डेंगू हो गया है, इसलिए केंद्र बंद है।
विज्ञापन

पीसीएफ केंद्र समधाना, दोपहर 12:30 बजे
मंडी परिसर में पीसीएफ केंद्र समधाना पर केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार गंगवार मिले। उन्होंने बताया कि अब तक 4035 कुंटल धान की खरीद हुई है। मानक के अनुरूप धान न आने पर खरीद नहीं हो पा रही है। मंगलवार को अभी तक खरीद नहीं हुई है। रजवारी के किसान मोतीलाल ने बताया कि उसका धान रिजेक्ट कर दिया है। वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीयू केंद्र, दोपहर 12:40 बजे
यहां पीसीयू केंद्र पर केंद्र प्रभारी लालता प्रसाद मिले बोले कि धान खरीद धीमी गति से हो रही है। मानक के अनुरूप धान नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण खरीद प्रभावित हो रही है। बताया कि अब तक 4060 कुंटल धान की खरीद हुई है। सेंटर के बाहर धान पड़ा हुआ है। किसान के आने के बाद तौल की जाएगी।
आरएफसी केंद्र चतुर्थ, दोपहर 12:50 बजे
केंद्र प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि अब तक 5217 कुंटल धान की खरीद हो चुकी है। आज अभी तक खरीद नहीं हुई है। किसान माल लेकर आए हैं उनका मानक चेक किया जा रहा है। मानक के अनुरूप माल पाए जाने पर धान की खरीद की जाएगी। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप की कार्य किया जा रहा है।
यूपी एसएस, दोपहर 12:15 बजे
केंद्र प्रभारी मनीष कुमार सिंह मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि अब तक 4966 कुंटल धान की खरीद की गई है। किसान के धान का मानक चेक किया जा रहा है। टोकन व्यवस्था के अनुसार ही खरीद की जा रही है। यहां पर किसी माफिया का धान नहीं तौला जा रहा है। धान खरीद हो रही है। एक किसान ने केंद्र पर धान रिजेक्ट करने का आरोप लगाया।
यूपीएसएस मंडी प्रथम, दोपहर 12:20 बजे
केंद्र प्रभारी नवनीत कुमार सक्सेना ने बताया कि अब तक 5387 कुंटल की खरीद हुई है। किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जा रहा है। खराब धान रिजेक्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट बनाकर किसान को दी जाती है। बताया कि 28 अक्तूबर तक का किसानों का भुगतान प्राप्त हो चुका है। खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है।
मैं अपना और अपने भाई कलेंद्र सिंह का लगभग 70 कुंटल धान लेकर मंडी में चक्कर लगा रहा हूं। आरएफसी चतुर्थ केंद्र का टोकन मिला हुआ है। ट्रॉली में धान खड़ा खड़ा हुआ है, लेकिन केंद्र प्रभारी का कहना है कि मानक के अनुरूप धान नहीं है। धान सुखाने के बाद लिया जाएगा। -जुगल किशोर आर्य, गांव गोगेपुर।
दो दिन पहले मैं अपना 60 कुंटल धान मंडी में लेकर आया हूं। अलग-अलग केंद्रों पर धान का मानक अलग-अलग बताया जा रहा है। केंद्र प्रभारी धान लेने से इनकार कर रहे हैं। माफिया का धान केंद्र प्रभारी चोरी-छिप खरीद रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ। -राकेश यादव, किसान गांव पहरा सलेमपुर।

मैंने अपना 33 कुंटल धान दीपावली से पहले मंडी के धान खरीद केंद्र पर डाला था। उसका भुगतान अभी तक नहीं मिला है। कई दिन चक्कर लगाने के बाद मुश्किल से धान खरीदा, लेकिन भुगतान अभी तक खाते में नहीं पहुंचा। शिकायत भी की है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। - बाबूराम किसान गांव रुजवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed