फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhamma is required to state : Dr . Bdnt Dhamma

आवश्यकता है धम्म राज्य की: डा. भदंत धम्म

Fri, 17 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dhamma is required to state : Dr . Bdnt Dhamma
आवश्यकता है धम्म राज्य की: डा. भदंत धम्म
राष्ट्रीय भिक्षु महासंघ की ओर से निकाली जा रही धम्म यात्रा का शुक्रवार सुबह बाबा विश्वनाथ यात्री निवास से बृजक्षेत्र यात्रा प्रभारी दुर्विजय शाक्य के नेतृत्व में शुरू होकर सिंधौली, बड़ागांव होती हुई कुंवरपुर पुवाया बुद्ध विहार में सभा में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर संघनायक डा. भदंत धम्म वीरियो ने कहा कि आज देश में धम्म राज्य की आवश्यकता है। महात्मा बुद्ध के संदेश से ही नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नारे का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का यह संदेश मंगलमय हो भारत देश। भंते धम्म वीरियो ने कहा कि आज तक आजाद भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने धम्म राज्य की बात नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार धम्म राज्य की बात की है और उस पर काम शुरू हो गया है। मोदी की ओर से देश के सभी बुद्ध विहारों को डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर जारी किये गये 125 रुपये के सिक्का तथा एलईडी टीवी तथा स्वर्णजटित बोधिपत्र दिया जा रहा है। इससे पूर्व धम्म चेतना यात्रा का विहाराधीश भदंत धम्म दर्शन महास्थविर यात्रा प्रमुख शिक्षक रामसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा, पूर्व विधायक कोविद सिंह, यात्रा प्रभारी डीपी सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्रपाल, राजाराम वर्मा, सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, मुरारी लाल भास्कर, पूरन लाल लोधी,  रजनीश दीक्षित, शिव शर्मा, मुनेंद्र तिवारी, दिनेश अवस्थी, डा. रामकुमार अकेला, अजय प्रजापति, अंशुल चौहान, सतीश चंद्र गुप्ता, उमा देवी, गंगाराम मिश्रा, संतोष कुमारी आदि ने आल इंडिया भिक्षु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत डा. धम्म वीरियो महाथेरा व सभी भिक्षुओं का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया ।
विज्ञापन


बौद्ध महासभा ने भदंत डा. धम्मवीरियों को सौंपा ज्ञापन
भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने बौद्ध विहार पहुंची धम्म यात्रा में आल इंडिया भिक्षु संघ के संघनायक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य भदंत डा. धम्मवीरियों को प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दिनकर ने सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार के गया जनपद में बोध गया स्थित महाबोधित महाविहार एवं उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित संकिसा के पावन स्थलों का पूर्ण स्वामित्व एवं व्यवस्था का दायित्व बौद्धों को सौंपा जाए। बौद्धकालीन अवशेष प्राप्त स्थलों को बौद्ध संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए भारतीय बौद्ध संस्थानों को सौंपा जाए। अन्य धर्मों की तरह बौद्धों का भी पृथक व्यक्तित्क विधि (पर्सनल लॉ) बोद्ध संस्थानों की सहमति से तैयार किया। शाहजहांपुर जिले में स्थित बुधवाना जहां से बौद्धकालीन के अवशेष प्राप्त हुए हैं को बौद्ध पर्यटन स्थल घोषित कर विकसित किया जाए आदि मांगे शामिल हैं। भदंत डा. धम्म वीरियो ने उक्त समस्याओं के निराकरण का आश्वासन पदाधिकारियों को दिया।  ज्ञापन देने वालों में जिला यात्रा प्रमुख रामसिंह, अमर सिंह दिनकर, बलवीर गौतम, मलिखान सिंह, रामप्रसाद आजाद, ज्वाला प्रसाद, सुरेशपाल सिंह, केके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed