{"_id":"617d986165529d7996253a54","slug":"dhaan-khareed-shahjahanpur-news-bly464694690","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर मंडी गेट पर 17 किसानों को जारी किए गए टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर मंडी गेट पर 17 किसानों को जारी किए गए टोकन
विज्ञापन
तिलहर मंडी गेट पर शनिवार को टोकन जारी करते नायब तहसीलदार और मंडी सचिव।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। शुक्रवार को मंडी परिसर में धान खरीद केंद्रों पर किसानों के हंगामे के बाद शनिवार को टोकन व्यवस्था जारी की गई। 17 टोकन कटने के बावजूद सभी 16 केंद्रों पर शाम तक मात्र 1646 कुंटल ही धान की खरीद हो सकी। जबकि एडीएम ने प्रति केंद्र पर प्रतिदिन 300 कुंटल धान खरीद के निर्देश दिए थे। जांच में कई किसानों का धान रिजेक्ट कर दिया गया।
शुक्रवार को मंडी समिति में स्थापित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम एफआर गिरजेश चौधरी और डिप्टी आरएमओ का आक्रोशित किसानों ने घेराव किया था। शिकायत पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से एक केंद्र प्रभारी को निलंबित कर रिकवरी के भी निर्देश दिए गए थे। तमाम अव्यवस्थाओं के मद्देनजर एडीएम ने नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को मंडी गेट पर बैठकर टोकन व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए थे।
शनिवार को नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह मंडी गेट पर पुलिस बल के साथ बैठकर 17 टोकन जारी किए। मंडी समिति कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम तक सभी 16 केंद्रों पर 1646 कुंटल धान की खरीद की गई। जबकि शुक्रवार को एडीएम ने प्रति केंद्र पर 300 कुंटल धान खरीद के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
उधर मंडी गेट धरने पर चौथे दिन भी बैठे किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रों पर पूरे दिन धान की जांच चलती रही और कई किसानों का धान रिजेक्ट कर दिया गया। किसान नेता राम नरेश यादव की चेतावनी दी है यदि दो दिन तक व्यवस्था में सुधार न हुआ तब वह अपना आंदोलन आमरण अनशन में तब्दील कर देंगे।