फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees gathered to worship Hanuman ji

पहला बड़ा मंगल पर जगह-जगह हुआ भंडारा और शरबत वितरण

Wed, 18 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Hanuman ji
शाहजहांपुर में ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को खिरनी बाब रामचरन धर्मशाला में हनुमानजी की पूजा अ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल पर मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन किए। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदरकांड भी किया। वहीं, दूसरी ओर पुण्य लाभ कमाने के लिए शहर में जगह-जगह भंडारा और शरबत वितरण कराया गया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली कर्मयज्ञ संस्था की ओर से रोडवेज बस स्टैंड के सामने भंडारा कराया गया।
विज्ञापन

राहगीरों, यात्रियों व श्रद्धालुओं भंडारा में सब्जी-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले सात कन्याओं को भोजन कराकर उनको उपहार दिए गए। प्रेम सिंह आहूजा ने आयोजकों को सरोपा भेंट किया। इस मौके पर डॉ. संजय पाठक, डॉ. केडी सिंह, केके सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, राजकुमार सक्सेना, सुनील गुप्ता, संजीव मिश्रा, बलराम शर्मा, अमृत लाल, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खिरनीबाग में श्रीराम जानकी मंदिर में धर्मार्थ पुरुषार्थ समिति रजिस्टर्ड की ओर से प्रसाद व शरबत का वितरण किया गया। समिति के सदस्य हिमांशु गुप्ता, राकेश कुमार, अनुज, सजल, आलोक, शैलेंद्र गुप्ता, अभय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, रामचरन धर्मशाला खिरनीबाग में ज्येष्ठ माह के पहला बड़ा मंगल पर नीरज बाजपेयी के नेतृत्व में हनुमानजी की पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जिला अस्पताल के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हवन पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। राहगीरों को शरबत भी पिलाया गया। पंकज गुप्ता, दीप गुप्ता, राजेंद्र बाबा, राकेश श्रीवास्तव, राजन गुप्ता का सहयोग रहा।

स्काउट गाइड ने दिलाई गर्मी से राहत
पुवायां। स्काउट/गाइड टीम की ओर से पुवायां में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए शरबत का वितरण कराया गया। इस दौरान ब्लॉक गाइड कैप्टन पल्लवी वर्मा, ब्लॉक स्काउट मास्टर देवेंद्र यादव, गाइड रुचि, शीतल शिवंशी, शिवांगी, सौम्या, शिक्षक शिवेंद्र मिश्रा, श्रेयश चंद्र सक्सेना, अजय पांडेय, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed