{"_id":"6a08cc8e5f0331432908c29b","slug":"devotees-celebrate-shani-devs-birth-anniversary-with-enthusiasm-community-feast-organized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173499-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रद्धालुओं ने उल्लास से मनाई शनिदेव की जयंती, भंडारा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रद्धालुओं ने उल्लास से मनाई शनिदेव की जयंती, भंडारा आयोजित
विज्ञापन
बेरी चौकी स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भगवान शनिदेव की जयंती शनिवार को श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ मनाई। यह संयोग रहा कि आज वट अमावस्या के पर्व के साथ भगवान शनिदेव का जन्म दिवस होने से श्रद्धालुओं का उल्लास बढ़ गया।
इस मौके पर तमाम श्रद्धालुओं ने बेरी चौकी और गर्रा फाटक पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित शनि मंदिरों में भगवान शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित किया और तेल के दीपक जलाकर न्याय के देवता की आराधना की।
बेरी चौकी के शनि मंदिर पर शाम को श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इससे पहले, दोपहर को वहां भंडारा आयोजित किया गया। इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र मिश्रा, रोहित सोनी, अमन वर्मा, अमित वर्मा, अंकित गंगवार आदि का सहयोग रहा। संवाद