{"_id":"07b321a3184d9742687e6e6c2fb889eb","slug":"devotees-aroused-was-silent-on-the-eve-of-new-moon-overflow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव
मिर्जापुर, शाहजहांपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रंगीऋषि की तपोभूमि ढाईघाट गंगातट पर चल रहे माघ मेले मे मौनी/सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या पर हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगातट पर उमड़ रहे हैं। यह श्रद्धालु ब्रह्ममुहुर्त में गंगा मइया में डुबकी लगाकर हरि बोलो मौनी खोलो के उद्घोष के साथ मौन खोलेंगे।
ढाईघाट गंगातट पर 18जनवरी से चल रहे माघ मेले के दूसरे प्रमुख पर्व मौनी/सोमवती अमावस्या पर रविवार को ही श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ पड़ा है। मेले तक रोड बन जाने से दुपहिया और चौपहिया वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रालियों से आने वाले श्रद्धालुओं की कतारें नहीं टूट रही है। जिला पंचायत प्रशासन ने भी आने वाले श्रद्धालुओं को पर्व पर कोई तकलीफ न हो इसके लिए व्यवस्थायें बढा दीं हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस बल की संख्या भी बढ़ गई है।
मेला इंचार्ज कुलदीप मिश्रा ने घाट मार्गों को साफ करवा दिया है, जिससे पर्व पर श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो। शाम होते ही जलालाबाद से मेला मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट लगातार गश्त कर रही है। मेले में संतों के पंडालों में कथा,भागवत,भजन,कीर्तन और भंडारों का दौर रविवार को दिन भर जारी रहा।