{"_id":"6105a1598ebc3eba041c8e7a","slug":"devlopment-shahjahanpur-news-bly454966642","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट पर गरजे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट पर गरजे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। साथ में सांसद और विधाय
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में एजेंडे से हटकर जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की हुलासनगरा क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम और खरीफ सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
विद्युत विभाग द्वारा समय से ग्रामीण क्षेत्र के लाइन फाल्ट और ट्रांसफार्मर संबंधी खराबियां दूर नही किए जाने पर विधायकों ने पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं को आड़े हाथों लिया। इस दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम की समस्या को कई विधायकों ने प्रमुखता से उठाया और क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई।
बैठक में मौजूद रहे प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनहित के मुद्दों को लेकर हुई चर्चा के दौरान कई बार हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांसद अरुण सागर की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में विभिन्न कार्यों और योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई, लेकिन करीब 2:30 घंटे तक चली बैठक में विद्युत विभाग की समस्याएं सबसे ज्यादा उभरकर सामने आईं। पुवायां क्षेत्र के विधायक चेतराम और वहां के ब्लॉक प्रमुखों ने सदन के पटल पर क्षेत्र में बिजली से जुड़ी कई समस्याओं का उल्लेख किया। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पुवायां में तैनात विभागीय उपखंड अभियंता की भाषा शैली ठीक नहीं है और न ही वह बिजली से संबंधित कोई समस्या बताने पर उसका निस्तारण कराते हैं। इस पर मंत्री खन्ना ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बिजली के टूटे खंभों, हाईटेंशन लाइनों के झुके और ढीले तार, ट्रांसफार्मर खराब होने पर उन्हें समय से बदले नहीं जाने संबंधी शिकायतें करते हुए जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। इसी मौके पर परौर में विद्युत उपकेेंद्र की मांग एवं जलालाबाद क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत बारा कलां और गढ़िया रंगीन आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक कराने पर जोर दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की ओर से उनके पति अजय प्रताप यादव ने विकास खंड सिंधौली के गांव नियामतपुर में दो खंभे लगाने लगाने की जरूरत बताई। इस पर मंत्री खन्ना ने संबंधित विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वेद प्रकाश अग्रवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि लाभार्थियों को समय से पोषण आहार वितरित हो और कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहने पाए। जनप्रतिनिधियों ने शहीद रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त सहित जिले के अन्य कई गांवों में स्वजल धारा योजना के तहत निर्मित कराई गईं पानी की टंकियां ठप होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसी कड़ी में सड़कों का मुद्दा उठने पर कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे की हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी से वहां आए दिन लग रहे जाम की समस्या प्रमुखता से उठाई।
बैठक में मौजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक ने सफाई दी कि क्रॉसिंग पर सर्विस लेन बना दी गई है, लेकिन उनसे असहमति जताते हुए कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह ने कहा कि सर्विस लेन भी यातायात के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से हुई वार्ता का उल्लेख कर बताया कि ओवरब्रिज के नए गार्डर आठ माह में बनकर तैयार हो जाएंगे और गार्डर प्राप्त होते ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-
महिला आरक्षी बिंदु को मिला प्रशस्ति पत्र
बैठक के प्रारंभ में एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी बिंदु पुष्कर को मंत्री खन्ना ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की। बाद में विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। मंत्री खन्ना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के लिए 17826 का नया लक्ष्य आया है और उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जन प्रतिनिधियों की मांग पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही इस काम में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक चेतराम, मानवेंद्र सिंह व रोशन लाल वर्मा, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अवधेश राम, कई ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे। संवाद