{"_id":"508193165fd13436077976606cdb6d46","slug":"devendra-will-sail-three-months-per-year-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति वर्ष तीन माह की पेंशन देंगे देवेंद्र पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति वर्ष तीन माह की पेंशन देंगे देवेंद्र पाल
खुटार।
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वह अपनी विधायक पेंशन से हर वर्ष तीन माह की पेंशन, लगभग तीस हजार रुपये, जगेंद्र सिंह के परिवार के लोगों को देंगे। जगेंद्र की पुत्री रचना की शादी होने तक वह पेंशन देकर परिवार की मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार दोषी मंत्री को बचाने में लगी है, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
क्षत्रिय महासभा ने दी एक लाख की मदद
खुटार। क्षत्रिय महासभा की ओर से जगेंद्र सिंह के परिवार को शुक्रवार को एक लाख पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के लोगों ने आगे भी मदद की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरनाम सिंह, प्रांतीय सचिव गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इस मौके पर महासभा ने परिवार को एक लाख पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने घोषणा की कि वह जगेंद्र की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे।