फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   devar bhabhi ration scam

देवर-भाभी हड़प गए 70 कार्डधारकों का राशन, कोटा निलंबित

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
devar bhabhi ration scam
बंडा। राशन वितरण में अनियमितताओं के आरोप में देवर-भाभी की दो दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। गांव के लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी, जिस पर पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई गई थी। जांच में 70 कार्डधारकों को राशन नहीं दिए जाने की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गांव नभीची की राशन की दुकान शांति देवी और नभीची के ही मजरा लक्ष्मणपुर की राशन की दुकान का आवंटन शांति देवी के देवर देवकीनंदन के नाम है। गांव के रजनीश कुमार सहित तमाम लोगों ने एसडीएम से राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि फरवरी महीने में कार्ड धारकों से पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया, लेकिन उन्हें गेहूं, चावल और मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया गया। इस शिकायत पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी थी। पूर्ति निरीक्षक ने गांव जाकर कार्डधारकों के बयान दर्ज किए तो कई लोगों ने राशन और तेल नहीं मिलने की पुष्टि की। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। इय रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम दशरथ कुमार ने राशन वितरण में की गई धांधली को गंभीरता से लेते हुए दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए एक दुकान को नवादा और दूसरी को रायटांडा से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में दोनों गांवों के लगभग 70 कार्डधारकों को चावल, गेहूं और तेल नहीं दिया गया था। जांच में पुष्टि होने पर दोनों कोटे निलंबित कर कोटेदारों का जवाब तलब किया गया है। - आलोक कुमार, पूर्ति निरीक्षक पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed