फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Destroyed by digging potatoes Studies of children have

आलू की खुदाई ने चौपट कर दी बच्चों की पढ़ाई

Fri, 13 Mar 2015 08:13 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 13 Mar 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
Destroyed by digging potatoes Studies of children have
पुवायां क्षेत्र में आलू की खुदाई ने बच्चों की पढ़ाई चौपट कर रखी है। सरकारी स्कूलों के तमाम बच्चे खेतों में आलू बीन रहे हैं। दो पैसे कमाने की चाह में गरीब परिवार अपने इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं चूक रहे हैं। बच्चों को स्कूल में रोकने या उन्हें स्कूल आने को प्रेरित करने वाले अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से आलू की खुदाई का काम रुक गया था। मौसम विभाग की फिर से बारिश होने की चेतावनी से परेशान किसानों ने बड़े पैमाने पर आलू की खुदाई का काम शुरू करा दिया है। खेतों में खोदे गए आलू को एकत्र करने के लिए ज्यादा श्रमिकों की आवश्यकता स्कूली बच्चों से पूरी की जा रही है। इससे परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन

बच्चों को आलू बीनने के काम में लगाने का एक और बड़ा कारण है। वयस्क श्रमिक जहां दो से ढाई सौ रुपये ले रहे हैं वहीं स्कूली बच्चे डेढ़ सौ रुपये में ही काम कर रहे हैं। इस समय स्कूल न आने में बड़ी तादात लड़कियों की रहती हैं। गांव लखनापुर की कक्षा एक की छात्रा रोशनी और राजबेटी, कक्षा पांच की मनोरमा ने बताया कि पिता के कहने पर वह लोग आलू बीनने आए हैं। बड़े फार्म स्वामी बाल श्रमिकों को ट्रॉली से घर से ले जाते हैं और शाम को घर छुड़वा देते हैं। अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देकर आलू बिनवा रहे हैं। टीचर स्कूल में छात्र संख्या बनाए रखने के लिए अभिभावकों से संपर्क करते हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलता है। यहां बताते चलें कि परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से परीक्षा भी होनी है। आलू बीनने जा रहे बच्चे पढ़ाई कैसे करेंगे और पेपर में क्या लिखेंगे इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों में चेकिंग कराई जाएगी। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने को कहा जाएगा। कुछ लोग लालचवश बच्चों को आलू बीनने भेज देते हैं।
- सुरेशपाल, बीईओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed