फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dereliction of duty suspended four hygienists

ड्यूटी में लापरवाही पर चार सफाई कर्मी निलंबित

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने गावों की सफाई व्यवस्था को नियुक्त ददरौल क्षेत्र के गांव गोबरसंडा के सफाई कर्मी अमर कुमार, इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदगोई में तैनात नीरू, निगोही ब्लॉक की ग्राम पंचायत परा झरसा में नियुक्त कमर अली और विकास खंड कांट की ग्राम पंचायत रावतपुर में तैनात सफाई कर्मी प्रेम पाल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। विभागीय जांच से पता चला कि यह सफाई कर्मी अक्सर गांव से गायब रहते हैं। इन्हें मिलाकर गत तीन दिन में दस सफाई कर्मी निलंबित हो चुके हैं। डीपीआरओ ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के बारे में रोजाना गांव जाकर नियमित रूप से सफाई नहीं करने और टोके जाने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। जांच कराए जाने पर पता चला कि परा झरसा में तैनात कमर अली ने गांव के ही वाल्मीकि परिवार के रामबख्श को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पर ऐवजी में सफाई के लिए नियुक्त कर लिया और स्वयं कभी गांव नहीं जाते हैं। उन्होंने बताया कि लोहिया गांव गोबरसंडा में जांच के दौरान गंदगी पाई गई। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत को बताया कि अमर कुमार 15 दिन से सफाई करने गांव नहीं पहुंचे। सफाई कर्मी नीरू और प्रेमपाल के बारे में भी जांच अधिकारियों को ग्रामीणों ने इसी आशय के बयान दर्ज कराए। डीपीआरओ के अनुसार जिन गावों के सफाई कर्मियों को निलंबित किया गया है, वहां गंदगी के निस्तारण को गैर आबाद गावों में तैनात सफाई कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed