{"_id":"618d69a125c3d53cbe35f245","slug":"dengu-shahjahanpur-news-bly465823456","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकला के व्यापारी की बरेली के अस्पताल में डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकला के व्यापारी की बरेली के अस्पताल में डेंगू से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डेंगू से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बरेली के अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बाराकलां के गल्ला व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में 741 डेंगू पॉजिटिव मरीज निकल चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 31 नए डेंगू के रोगी मिले हैं।
बाराकलां निवासी गल्ला व्यापारी सत्यदेव उर्फ पप्पू गुप्ता (51) को सोमवार को तेज बुखार आया था। उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर से दवा ली, लेकिन फायदा नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर उसी दिन सत्यदेव को बदायूूूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में उनको डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार को उनको बरेली रेफर कर दिया। बरेली के अस्पताल में फिर से जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बरेली के अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिले में अलग-अलग कस्बों में नौ डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अनुसार एक भी डेंगू मरीज की मौत नहीं हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दिनों के दौरान हुई जांचों में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुुुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती और कम होती है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मरीजों में कमी देखी गई है। डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसमें आवश्यकतानुसार मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
डेंगू के मरीज
बुधवार को मिले 56
बृहस्पतिवार को मिले 31
अब तक मिले मरीज - 741