{"_id":"6182e580f8c4f106af2c6c77","slug":"dengu-shahjahanpur-news-bly4650986190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर थाने में डेंगू का डंक, आठ पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर थाने में डेंगू का डंक, आठ पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड में भर्ती पीड़ित मरीज । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू ने थानों में भी पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। थाना सदर बाजार में मौजूदा समय में आठ पुलिसकर्मी डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक 2,512 सैंपल लिए गए। इनमें से 558 डेंगू पॉजिटिव मिले। इनमें छह जिलों के मरीज शामिल हैं।
अब पुलिसकर्मी भी डेंगू की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। थाना सदर बाजार में तैनात एक दरोगा समेत थाने के करीब आठ पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो बुखार आने पर डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंचे। जांच होने पर उनमें डेंगू की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज शुरू किया गया। महिला सिपाही भी डेंगू पीड़ित मिल रही हैं। पांच डेंगू पीड़ित पुलिसकर्मी छुट्टी पर चले गए हैं। कनिष्ठ थाना प्रभारी तिलहर भी डेंगू पीड़ित हैं।
इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों को भर्ती करने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2,512 मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें 558 मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बरेली आदि जिलों के मरीज भी शामिल हैं। इन जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र से मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आते हैं।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड बनाया गया है। पुष्टि होने के बाद मरीजों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। मच्छरों से बचाव के लिए मरीजों के लिए वार्ड के अंदर बेड पर लगाने के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। बुधवार को डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती थे। बुधवार को जांच के दौरान 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इस तरह मिल रहे डेंगू मीरज
31 अक्तूबर 42
01 नवंबर 14
02 नवंबर 30
03 नवंबर 28
कुल मरीज (दो माह में) 558
अब तक जांचें (दो माह में) 2512
ऐसे करें बचाव
घरों में पानी इकट्ठा न होने दें, कूलर, फ्रिज बोतलों का पानी बार-बार बदलते रहें, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें, पेड़ों और गमलों की सफाई करते रहें। बुखार या किसी और समस्या होने पर फौरन डॉक्टरों की सलाह लें।
बुखार के मरीजों को भर्ती करने के बाद उनकी डेंगू की जांच की जा रही हैैं। आसपास जिलों से आए मरीजों का भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद इलाज किया जाता है। डेंगू का अलग वार्ड बना है।
डॉ. राजेश कुुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज।