फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstration against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ भरी हुंकार

Wed, 27 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल, खाद्य एवं आपूर्ति, परिवहन आदि विभागों में भ्रष्टाचार को निशाने पर लेते हुए बुधवार को सड़कों पर उतरकर हुंकार भरी। उन्होंने टाउनहाल से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार पर कड़ाई से अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता सुबह दस बजे से शहीद उद्यान गेट पर जमा होने लगे। वहां से उनका हुजूम संगठन के संस्थापक संजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सरकार और प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां भी जमकर नारेबाजी करके अधिकारियों का अपनी ओर ध्यान खींचने का प्रयास किया। इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का हवाला देते हुए उन पर अफसरों के उदासीन रवैये की भर्त्सना की। 
विज्ञापन

संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि गरीब तबके के जिन लोगों के राशनकार्ड ऑनलाइन हो चुके हैं, उन्हें कोटेदार राशन का खाद्यान्न और अन्य सामान नहीं देकर परेशान कर रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल में डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन डॉक्टर उनसे जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। तमाम मरीज अस्पताल की गैलरियों और बरामदों में उपेक्षित पड़े हैं, लेकिन उन पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को दिए ज्ञापन में जिला अस्पताल में छापेमारी करके वहां की व्यवस्थाओें में सुधार किए जाने, एआरटीओ ऑफिस को दलालों से स्थायी तौर पर निजात दिलाने, अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर कड़ाई से रोक लगाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में राहुल गुप्ता, कम्युनिस्ट नेता रामशंकर लाल, विमल गोयल, मुन्ना लाल गुप्ता, संदीप गुप्ता, विपिन सागर, शिव दीक्षित, गोपाल प्रजापति, कंचन लता, बिंदु, मंजू, रचना देवी, नीतू गुप्ता, रामकुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed