फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for investigation into illegally operated pathology labs

Shahjahanpur News: अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों की जांच की मांग

Thu, 23 Jul 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into illegally operated pathology labs
तिलहर। खुदागंज क्षेत्र के चंद्रपाल ने ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को एसडीएम नीलिमा यादव को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें तिलहर में 18 से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैबों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया कि ये लैब बिना निर्धारित मानकों और आवश्यक लाइसेंस के चल रही हैं। यहां योग्य पैथोलॉजिस्ट या पंजीकृत लैब टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं हैं। अप्रशिक्षित लोग विभिन्न जांचें करते हैं, जिससे गलत रिपोर्ट का खतरा है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट भी खुले में फेंका जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि पत्र डीएम और सीएमओ को भेजा जा रहा है। अवैध पैथोलॉजी लैबों की जांच के लिए टीम गठित होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed