फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delivery boy strike for long distance short payment

लंबी दूरी पर डिलीवरी के लिए कम भुगतान मिलने पर राइडरों ने रखी हड़ताल

Fri, 01 Apr 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy strike for long distance short payment
शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला मैदान में एकत्रित डिलीवर ब्वॉय। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खानपान की वस्तुओं की डिलीवरी करने के लिए उचित भुगतान न मिलने पर एक सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। बृहस्पतिवार को उन्होंने पूरे दिन डिलीवरी नहीं दी। उनका कहना है कि लंबी दूरी का कम भुगतान किया जा रहा है। वह पूर्व की तरह की भुगतान की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय सुबह दस बजे के बाद ओसीएफ रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। सभी ने अपनी समस्या को लेकर चर्चा की और सख्त कदम उठाने की ठानी। इस बीच उनकी कंपनी के अधिकारियों ने फोन पर वार्ता हुई और भुगतान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन, उनका कहना है कि जब तक उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

सलीम खान व सुनील कुमार ने बताया कि डिलीवरी का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस वजह से हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान कम होने की वजह से खर्चा नहीं निकल पा रहा। लंबी दूरी पर डिलीवरी करने ले लिए पहले की अपेक्षा कम भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पहले 22 किमी पर लगभग 105 रुपये मिलते थे, लेकिन अब आधे से भी कम यानी 30 से 35 रुपये ही भुगतान किया जा रहा है। इस दौरान उपेंद्र, सरोज कुमार, चंद्रपाल, सचिन, शादान, श्यामवीर, लाला, आमिर, फैजान, शेखर, सुहेल खान आदि राइडर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed