{"_id":"309c91b3b831f2569f673f39a48e2474","slug":"decided-the-fate-of-the-140-gram-panchayat-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य का हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य का हुआ फैसला
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खुटार ब्लॉक में बीडीसी के वार्ड 36 समेत ग्राम पंचायत सदस्यों के 140 रिक्त पदों के लिए जिन प्रत्याशियों को चुने जाने के लिए रविवार को मतदान कराया गया, उनके भाग्य का फैसला मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक कार्यालयों में की गई मतगणना से हो गया। दोपहर बाद चुनाव नतीजे घोषित होते ही जीते उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
बता दें कि मिर्जापुर और कलान ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में वार्ड मेंबरों का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। शेष 13 ब्लॉकों की 66 ग्राम पंचायतों में वार्ड मेंबरों के रिक्त बचे 140 पदों समेत खुटार क्षेत्र पंचायत के वार्ड 36 में बीडीसी चयन के लिए रविवार को मतदान कराया गया था। मंगलवार को सुबह सात बजे से मतगणना का काम शुरू कर दिया गया और दोपहर बाद सारे नतीजे सामने आ गए।
ददरौल। विकास खंड की ग्राम पंचायत जमौर के वार्ड पांच से तारा, सात से नीलम और वार्ड 11 से रामरती निकटतम प्रत्याशियों से वोटों की बढ़त के आधार पर मेंबर चुनी गईं। इसी तरह मुतिहासा के वार्ड तीन से महेश, इकनौरा के वार्ड दो से रामप्रताप व आठ से रामलली और ग्राम पंचायत बखिया से महादेवी वार्ड सदस्य निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
कांट। विकासखंड की ग्राम पंचायत हाशिमपुर खेड़ा में वार्ड मेंबर के दो रिक्त स्थानों के लिए कराए गए मतदान में वार्ड एक से बिंद्रपाल और वार्ड चार से रेशमा निर्वाचित हुईं। परिणाम आने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सिंधौली। एडीओ पंचायत विश्वपाल मिश्रा के अनुसार ग्राम पंचायत बगड़ेर से रामपाल व आशाराम, लखराम से सत्यवती पत्नी ओमप्रकाश और ग्राम पंचायत मैनी से गीता देवी पत्नी राजीव वार्ड मेंबर चुनी गईं।
मदनापुर। यहां की ग्राम पंचायत बौरी मेें तीन वार्ड मेबरों के रिक्त स्थानों के लिए चुनाव मेें रामबरन, ममता और लक्ष्मी विजयी घोषित हुईं।
लाटरी पद्धति से जीते लाल मोहम्मद और चंदरी
रौसर कोठी। भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदियापुर से इंद्रजीत, सिसौआ से नीलम, बरर्मौला से लाल मोहम्मद, चंदरी व छेदालाल और ग्राम पंचायत रहीमपुर पिपरिया के विभिन्न वार्डों से पुष्पा, कुश्सुमलता, बांके लाल, साबिर और चंद्रकली सदस्य चुनी गईं। आरओ बनाए गए एबीएसए त्रिवेदी ने बताया कि बरमौला लाल मोहम्मद और चंदरी का निर्वाचन लाटरी पद्धति से हुआ क्योंकि उन्हें और उनके निकटतम प्रतिद्वंदियों को एक समान वोट मिले।