{"_id":"61afb167f4be8a38bc6ee157","slug":"death-shahjahanpur-news-bly468528081","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, पत्नी ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, पत्नी ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर रोड पर स्थित यमुना सिटी कॉलोनी में रहने वाले रामबाबू (36) की सोमवार रात मौत हो गई थी। रामबाबू की तलाकशुदा पत्नी ने परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी इस मामले में रिपोर्ट हीं हुई है।
जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी रामबाबू की शादी जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव हावर निवासी सुनीता से हुई थी। रामबाबू के बड़े भाई राजू ने बताया कि अनबन रहने के कारण शादी के कुछ समय बाद ही करीब 12 साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। सुनीता मायके जाकर रहने लगी थी। बताया कि रामबाबू नशे का आदी हो जाने के कारण बीमार रहने लगा था। उसने कुछ समय पहले यमुना सिटी कॉलोनी में मकान ले लिया और उसी में अकेला रहता था।
राजू के अनुसार रोज की तरह सोमवार रात नौ बजे वह उसे खाना देने गया तो देखा रामबाबू बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ है। मंगलवार दोपहर घरवाले रामबाबू के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना पाकर उसकी पत्नी सुनीता आ गई और थाने जाकर घरवालों पर पति को मार डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।