{"_id":"593d4c7c4f1c1b336a9beea1","slug":"death-of-teenager-rider-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार रात गुनारा गांव के पास बोलेरो से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर की साइकिल को पहले एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। उसके सड़क पर गिरते ही तेज रफ्तार बोलेरो उसे कुचलते हुए निकल गई। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव चकचंद्रसेन कुडरी निवासी हनीफ का 15 वर्षीय पुत्र हुसैन जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी मुन्ना सिंह के घर रहता था। शनिवार देर शाम वह बालाजी मंदिर पर भंडारा खाने गया था। रात में साइकिल से लौट रहा था। प्रसाद उसकी साइकिल में बंधा था। रात नौ बजे याकूबपुर चौराहे से पहले गुनारा के पास पहुंचा तभी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर गया। हुसैन उठ पाता उससे पहले ही फर्रुखाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए व्हाट्सएप के कई ग्रुप पर हुसैन के फोटो डाल दिए। मुन्ना सिंह के बेटे ने व्हाट्सएप देखा तब उसकी पहचान हुई। घटना से मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक मय बोलेरो के भाग गया।