फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of commission agent found in unconscious condition

बेहोशी की हालत में मिले कमीशन एजेंट की मौत

Mon, 02 Oct 2017 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नखासा वाले बाग में रविवार सुबह बेहोशी की हालत में मिले कमीशन एजेंट ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 24 वर्षीय अमन मिश्रा ऋण पर सामान देने वाली एक संस्था में प्राइवेट तौर पर कमीशन एजेंट के तौर पर काम करता था। शनिवार को वह घर से काम पर जाने की बात कहकर चला गया, लेकिन पूरी रात वह घर नहीं लौटा। रविवार तड़के लोग जब टहलने के लिए निकले तो उसे थाने से कुछ दूरी पर नखासा बाले बाग में बेहोशी की हालत में देखा, मामले की जानकारी उसके घरवालों को दी गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उसकी हल्की-हल्की सांसे चल रहीं थीं। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन यहां उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मां नीलम ने जहर देकर हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेटे की मौत पर मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके अब दो बेटियां रह गई हैं। उनकी भी शादी करनी है। पति संतोष मिश्रा की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा सहारा था, उसकी भी जान चली गई। नीलम सरकारी स्कूल में रसोइयां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed