{"_id":"599099754f1c1b04508b4600","slug":"death-of-a-young-man-from-brain-fever-in-azizpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीजपुर में भी दिमागी बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीजपुर में भी दिमागी बुखार से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद के गांव मनोरथपुर सहसोबारी में बुखार से आठ बच्चों की मौत के बाद अब निगोही के गांव अजीजपुर में दिमागी बुखार ने दस्तक दे दी है। यहां दो दिन पहले बुखार की चपेट में आए युवक की रविवार को मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत 15 लोग बुखार की चपेट में हैं। प्राइवेट डॉक्टर सभी को दिमागी बुखार बता रहे हैं।
गांव अजीजपुर निवासी मुरारीलाल के 20 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह को 11 अगस्त की शाम बुखार आया तो उसे निकट के ही गांव ईशापुर में डॉक्टर को दिखाया गया। हालत में सुधार न होने पर घरवाले निगोही के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां लेकर आए। यहां भी कोई फायदा न होने पर उसे शाहजहांपुर में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दीपक को दिमागी बुखार से पीड़ित बताया और बाहर ले जाने की सलाह दी। घर वाले उसे जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
दीपक के छोटे भाई 15 वर्षीय शिवशंकर को भी तेज बुखार है। एक तरफ बड़े भाई के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तो दूसरी तरफ छोटे भाई का प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि बुखार से गांव में 15 अन्य लोग भी पीड़ित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सीएचसी पर मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
मुझे अभी जानकारी मिली है। गांव में सोमवार को डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी। किस तरह का बुखार है, इसकी भी जांच कराई जाएगी।
- डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
डायरिया से युवक की मौत
पुवायां। गांव धारा निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार को कुछ दिनों से उल्टी, दस्त की शिकायत थी। परिवार के लोग उसका निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर सुनील को फिर डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उन्होंने बाहर ले जाने की सलाह दी। कुछ देर बाद ही सुनील की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।