फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death by curant

ट्रांसफार्मर में खराबी से मंदिर परिसर में फैला करंट, भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष के बेटे की मौत

Wed, 01 Sep 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
death  by curant
कलान में मृतक अभिषेक गिरि का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक नहीं कराने के कारण मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में फैले करंट की चपेट में आकर वहां के मुख्य पुजारी और भाजपा नेता अखिलेश गिरि के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक की मौत हो गई। घटना के बाद विद्युत निगम के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने मोबाइल बंद कर लिया। जानकारी पाकर पहुंचे तमाम भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया और विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुजारी अखिलेश गिरि पटना देवकली के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और उनकी पत्नी ऋचा गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष हैं। मंदिर की देखभाल में पुजारी दंपती का छोटा बेटा अभिषेक भी सहयोग करता था। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह करीब छह बजे मंदिर में पूजन करने गया था। तभी मंदिर से बमुश्किल 10-15 मीटर दूर रखे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुई और केबल जलने से हुए शार्ट सर्किट के कारण पूरे मंदिर परिसर में करंट फैल गया।
विज्ञापन

इससे वहां मौजूद अभिषेक और उनके साथ गए वहीं के प्रसाद विक्रेता टेनी करंट चपेट में आ गए। टेनी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना देकर बिजली उपकेंद्र से लाइन बंद की गई। टेनी पर करंट का मामूली असर हुआ। इसलिए वह प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ हो गया। लेकिन अभिषेक बेहोश होकर फर्श पर गिर गया। उसे घर वाले बरेली ले गए, लेकिन वहां एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभिषेक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की वीडियो कांन्फ्रेसिंग में व्यस्त रहने के कारण यह घटना मेरे संज्ञान में नहीं आई। क्षेत्रीय उपखड अभियंता और अवर अभियंता ने भी इस बारे में सूचना नहीं दी। घटना की विभागीय जांच कराई जाएगी और विद्युत सुरक्षा विभाग अपने स्तर से जांच करेगा। जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।
- मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जलालाबाद विद्युत वितरण खंड
मुझे बताया गया है कि पटना देवकली शिव मंदिर में जिस वक्त करंट फैला, बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण वहां जेनरेटर चल रहा था। बाद में बिजली आपूर्ति शुरू होने पर पुजारी के बेटे ने जैसे ही चेंज ओवर किया, संभवत: वहां की वायरिंग खराब होने से मंदिर परिसर में करंट फैल गया। घटना की जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे मेें कुछ कह पाना संभव होगा कि ट्रांसफार्मर पहले से खराब था या नहीं।

-राजेश कुमार, एसडीओ, कलान विद्युत निगम
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रुचि वर्मा के पति राहुल वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि वहां पहुंच गए। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुजारी समेत भाजपा नेताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण दो सप्ताह से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव बना हुआ था और इस बारे में जेई समेत अन्य कर्मचारियों को अवगत करा दिया था, लेकिन उन्होंने ट्रांसफार्मर में सुधार कराने की जरूरत नहीं समझी। पुजारी के दो बेटे और दो बेटियों में अभिषेक छोटा बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed