{"_id":"57c6f77d4f1c1b326e2cb0f1","slug":"dead-body-stay-in-chc-for-17-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे तक सीएचसी पर पड़ा रहा ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे तक सीएचसी पर पड़ा रहा ग्रामीण का शव
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कामकाज में तैनात लोगों द्वारा मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने की ताजा घटना तिलहर में सामने आई है। यहां एक ग्रामीण का शव 17 घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा लेकिन मेमो जारी होने पर भी पुलिस की ओर से पंचनामा के लिए कोई पहल नहीं हुई। बात उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो बुधवार को पुलिस हरकत में आई।
मंगलवार को ग्राम बौरी थाना मदनापुर निवासी कुछ ग्रामीण मजदूरी करने के लिये हरियाणा जाने को एक टेंपो पर सवार होकर निकले। टेंपो चालक को नसीहत देने के बावजूद चालक ने वाहन इतनी तेजी से दौड़ाया कि हाईवे पर ग्राम रजपुरी के निकट टेंपों दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान टेंपों में सवार भगवानदास (25), मंगलदास (20), राधेश्याम (18), गजराम (21) और वीरपाल (35) वर्ष घायल हो गये। सरकारी एंबुलेंस 108 द्वारा घायलों को सीएचसी तिलहर लाया गया। उसमें से मंगलदास को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिलहर कोतवाली पुलिस को सीएचसी से मेमो भेजकर मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे ही पीएम व पंचनामा के लिये सूचित कर दिया। मृतक के पिता जगतपाल ने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने एक न सुनी और कहा जहां दुर्घटना हुई है वहीं की पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। उधर, मदनापुर पुलिस ने मामले को तिलहर पुलिस पर थोपते हुये पल्ला झाड़ लिया जबकि मदनापुर पुलिस द्वारा टेंपो चालक व टेंपो को अपनी अभिरक्षा में लिया गया था और उसे घटना की पूरी जानकारी थी। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तक जब पुलिस विभाग का कोई भी कर्मी सीएचसी नहीं पहुंचा और मृतक की लाश भीषण गर्मी के कारण सड़ने की स्थिति में आ गई तो कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवागत जिलाधिकारी राम गणेश, एसडीएम तिलहर उद्भव त्रिपाठी के अलावा आईजी व डीआईजी को दी तब कहीं जाकर लगभग दस बजे मदनापुर पुलिस ने तिलहर पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।