फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body

खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 28 Sep 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dead body
घटना स्थल पर पहुंची डॉग स्क्वाड टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम 50 वर्षीय महिला का शव खेत में पड़ा मिला। पास में ही टूटी चूड़ियां पड़ी हुईं थीं। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पति ने बताया कि वह घास काटने गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे तक उसके न लौटने पर तलाश शुरू की तो उसका शव खेत में मिला। पति ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना निगोही क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घास काटने के लिए खेत पर गई थी। ढाई बजे तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन ने महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला का भतीजा कई लोगों के साथ गांव के पश्चिम की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर महिला को ढूंढने गया। शाम तकरीबन पांच बजे उन्हें धान के खेत में महिला का शव किसी कपड़े से ढका मिला। महिला की टूटी हुईं चूड़ियां पास के खेत में मिलीं।
विज्ञापन

इसके बाद भतीजे ने इसकी सूचना परिजन को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर प्रवीन कुमार पुलिस बल और स्वान दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पति और ग्रामीणों से पूछताछ की। पति ने दुष्कर्म के बाद पत्नी की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का कहना है कि उसकी पत्नी की खेत में दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। इसके बाद पास के दूसरे खेत में उसका शव कपड़े से ढककर डाल दिया गया। पति ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। घास काटने के लिए महिला जिस हंसिये को लेकर गई थी, वह भी आसपास नहीं मिला है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि खेत में महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के हत्या का कारण और दुष्कर्म होने या न होने की बात साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed