{"_id":"63247d4507aa9e73520398a0","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-shahjahanpur-s-tilhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में जीते लाखों रुपये, दोस्तों को दिया उधार, फंदे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में जीते लाखों रुपये, दोस्तों को दिया उधार, फंदे में लटका मिला शव
Fri, 16 Sep 2022 07:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, तिलहर (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, तिलहर (शाहजहांपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:12 PM IST
सार
मृतक के भाई विनीत कुमार ने बताया कि इंद्रेश अपने चार दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेला करता था। दो महीने पहले उसने गेम से कुछ लाख रुपये जीते थे। इससे उसने अपने दोस्तों को उधार दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव जनयूरी निवासी इंद्रेश कुमार (22) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।
विज्ञापन
मृतक के भाई विनीत कुमार ने बताया कि इंद्रेश अपने चार दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेला करता था। दो महीने पहले उसने गेम से कुछ लाख रुपये जीते थे। इससे उसने अपने दोस्तों को उधार दिया था। गुरुवार की शाम इंद्रेश गांव में एक बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन
शुक्रवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। भाई ने चारों दोस्तों पर उधार के रुपये वापस करने से बचने के लिए हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन