{"_id":"634bddaa36a0cf4eb1717968","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-on-the-side-of-the-highway-in-puwayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पुवायां में हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पुवायां में हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Sun, 16 Oct 2022 04:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:02 PM IST
सार
रविवार सुबह पुवायां खुटार हाईवे किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान रोहित (22) के रूप मे हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से बंडा के गांव भौरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय रोहित अपनी ननिहाल पुवायां के गांव धारा में नंदलाल के घर रहता था। शनिवार दोपहर वह खेत से घास काटने के लिए घर से गया था। देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिजन ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। रविवार सुबह गांव से पांच सौ मीटर दूर पुवायां खुटार हाईवे किनारे एक पेड़ से उसका शव लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां सुधा देवी ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन