फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead bodies of three friends found in river chaos in family

शाहजहांपुर: घर से बगैर बताए निकले तीन दोस्तों के नदी में मिले शव, मचा कोहराम

Sun, 06 Jun 2021 06:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुदागंज (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुदागंज (शाहजहांपुर) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 06:26 PM IST
सार

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर नई बस्ती निवासी शहाबुद्दीन का 18 साल का बेटा आसिफ, जाहिर का 19 वर्षीय पुत्र नाजिर और साबिर अली 19 साल का बेटा आसिफ आपस में दोस्त थे।

विज्ञापन
dead bodies of three friends found in river chaos in family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में घर से बगैर बताए बाइक पर निकले तीन दोस्तों के शव दूसरे दिन रविवार को देवहा नदी में मिले। बाइक और तीनों के कपड़े नदी किनारे रखे मिले। पुलिस का अनुमान है कि तीनों नदी में नहाते समय डूब गए होंगे।

विज्ञापन


खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर नई बस्ती निवासी शहाबुद्दीन का 18 साल का बेटा आसिफ, जाहिर का 19 वर्षीय पुत्र नाजिर और साबिर अली 19 साल का बेटा आसिफ आपस में दोस्त थे। शनिवार शाम करीब चार बजे तीनों नाजिर की बाइक पर बगैर कुछ बताए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई। परिजन के काफी तलाशने के बावजूद तीनों का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दे दी गई। रविवार तड़के परिजन फिर तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें एक बाइक पर तीन युवकों के देवहा नदी की ओर जाने का पता चला। परिजन खिरिया गांव के पास देवहा नदी के किनारे पहुंचे तो वहां बाइक खड़ी मिल गई। वहीं तीनों युवकों के कपड़े रखे। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों से गोताखोर बुलाकर नदी में युवकों की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे के करीब आसिफ का शव बाइक खड़ी होने के स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। इसके करीब तीन घंटे बाद पूर्वाह्न नाजिर का शव मिल गया। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आसिफ का शव घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर मिला।


खुदागंज थाना प्रभारी वकार अहमद के मुताबिक युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए होंगे। यह भी हो सकता है कि डूबने से पहले तीनों ने एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed