{"_id":"6260637f842a314e7d50c0c8","slug":"dco-inspected-the-sample-survey-shahjahanpur-news-bly482181944","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गन्ना अधिकारी ने किया सैंपल सर्वे का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गन्ना अधिकारी ने किया सैंपल सर्वे का निरीक्षण
विज्ञापन
गांव नवाबपुर पुक्खी में गन्ना सर्वे का निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। गन्ना विकास परिषद पुवायां और चीनी मिल मकसूदापुर के गांव नवाबपुर पुक्खी में डीसीओ (जिला गन्ना अधिकारी) ने गन्ने के सर्वे सैंपल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बुधवार से गन्ने के सर्वे का काम भी शुरू हो गया।
डीसीओ ने बुधवार को गांव नवाबपुर पुक्खी पहुंचकर किसान सुनील सिंह के गन्ने के खेत के सर्वे का निरीक्षण किया और गांव अख्त्यारपुर में हो रहे सर्वे का भी जायजा लिया। डीसीओ ने बताया कि बुधवार से जिले में गन्ना फसल का सर्वे करने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि किसान सर्वे के समय खेत पर मौजूद रह कर कर्मचारियों का सहयोग करें और पूछी गई जानकारी सही से दें।
गांव नवाबपुर के सर्किल के प्रभारी प्रेमशंकर राजौरिया और अख्त्यारपुर के सर्किल प्रभारी अतुल कुमार अनुपस्थित पाए गए। डीसीओ ने दोनों पर्यवेक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देने के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। डीसीओ ने कहा कि सर्वे कार्यक्रम से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहना गन्ना आयुक्त की ओर से जारी सर्वे पॉलिसी का उल्लंघन है। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो दोनों पर्यवेक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सर्वेकर्मी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। सैंपल सर्वे के निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनीष शुक्ला, सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां के सचिव विनोद कुमार, सतीश सिंह, राकेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, श्रीराम मिश्रा, जालिम सिंह, कालीचरण, केशव अवस्थी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।