फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM driver killed in accident

सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत

Thu, 19 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 19 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र कोलापुल के पास बुधवार रात अज्ञात की चपेट में आकर डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना परौर क्षेत्र के गांव जठियुरा निवासी 28 वर्षीय मदनपाल डीसीएम में तरबूज भरकर जलालाबाद आ रहे थे। रास्ते में कोलाघाट पुल के पास उनकी डीसीएम से किसी अज्ञात वाहन की टक्करा गई। हादसे में मदनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जलालाबाद सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मदनपाल ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर सुनकर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कांतिदेवी का रो-रोककर बुरा हाल है। वह अपने दो बेटे आठ वर्षीय शिव कुमार और तीन वर्षीय चरन को सीने से लगाकर बिलख-बिलख कर रो रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed