{"_id":"61390d0d8ebc3ea80a3d17d5","slug":"dcb-meeting-shahjahanpur-news-bly458988182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी प्रबंध समिति की बैठक में कर्मचारी हित के कई प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी प्रबंध समिति की बैठक में कर्मचारी हित के कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति की बैठक में तकनीकी सहायक शहर वालों को माइक्रो एट?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति की बुधवार को बैंक की मुख्य शाखा के अटल सभागार में हुई बैठक में बैंक समेत कर्मचारी हित के अधिकांश प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने तकनीकी सहायकों को ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के लिए माइक्रो एटीएम डिवाइस वितरित कीं।
बैठक में बैंक की कई शाखाओं को नवीन भवन में शिफ्ट करने, बैंक कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने, शाखाओं के ऋण वितरण व वसूली में तेजी लाने, कर्मचारियों को बोनस देने, शाखाओं के लिए हार्डवेयर की खरीद करने, बैंक के वर्ग-1, वर्ग- 2, एवं वर्ग-3 के रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित 10 बिंदुओं पर विचार कर अधिकतर प्रस्ताव मंजूर कर लिए गए। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन ने कहा की माइक्रो एटीएम से सुदूर गांवों में बैठे किसानों व अन्य ग्राहकों को बैंक जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
माइक्रो एटीएम से पैक्स कर्मचारी राह चलते हर जगह वह सारे काम कर सकने में सक्षम होंगे, जो बैंक शाखाओं में होते हैं। सहायक आयुक्त (सहकारिता) डॉ. गणेश गुप्ता ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की मंशा पूरी करने के लिए सहकारिता विभाग कृषि के प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शी सहज सुलभ सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। इस बीच, बैंक की तकनीकी सहायक आईटी प्रभारी शहर बानो ने बोर्ड के समक्ष माइक्रो एटीएम के संचालन एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, पूर्व चेयरमैन व संचालक भूपेंद्र सिंह भन्नू, संजय सिंह, अंशुल सिंह चौहान, देव नारायण मिश्र, वीरभान सिंह, निरूणा दीक्षित, संजना सिंह, बृजेश कुमार मिश्र, विवेक कुमार सिंह, राम भजन, सुनील सिंह, उप महाप्रबंधक एसपी त्रिपाठी, प्यारेलाल, अनिल कुमार वर्मा, संजय वर्मा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह, ओमवीर सिंह, गंगा प्रसाद, नाजिर प्रवीण पाठक आदि मौजूद रहे।