फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dap fertiliger

डीएपी के लिए किसानों में धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 09 Nov 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
dap fertiliger
मीरानपुर कटरा के किसान सहकारी समिति पर डीएपी खाद के लिए लगी किसानों की लाइन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। किसान सेवा सहकारी समिति पर रबी फसलों के लिए डीएपी का स्टॉक आने के साथ ही वहां सोमवार सुबह से किसानों की भीड़ उमड़ने लगी। इसके लिए किसानों में धक्का-मुक्की होते देख भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

रबी सीजन की फसलों की बुआई के लिए डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। खुले बाजार में खाद महंगे दामों पर बिक रही है। ऐसे में नगर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी और एनपीके खाद आने की खबर मिलते ही वहां सुबह से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का जमावड़ा लगने लगा। बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ने की वजह से अव्यवस्था फैलने की आशंका में समिति के सचिव को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में किसानों की कतार लगवाकर उन्हें खाद वितरित कराई। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद में डीएपी की कोई किल्लत नहीं है और किसानों को नकली उर्वरकों से बचाने के लिए सरकारी कोटे की डीएपी का इस बार केवल सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद में बिचौलियों के हस्तक्षेप का किया विरोध
शाहजहांपुर। धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों और राइस मिल्स संचालकों के हस्तक्षेप का भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) ने कड़ा विरोध किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को पंचायत करने के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कपिल देव यादव को ज्ञापन देकर किसानों का धान औने-पौने दामों पर खरीदने की उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा है कि पुवायां क्षेत्र में किसानों का धान क्रय केंद्रों पर न खरीदकर क्षेत्र की राइस मिलों और बिचौलियों से खरीदकर लक्ष्य पूर्ति की जा रही है। इससे किसानों को अपना धान मजबूरन समर्थन मूल्य से कम दर पर बेचना पड़ रहा है। इस बावत किसान लगातार शिकायतें भी कर रहे हैं, लेकिन जिले के कई अधिकारी राजनेताओं के दबाव में आकर कार्य कर रहे हैं। इन खामियों की जांच कर अधिकारियों को निष्पक्ष कार्य करने को निर्देशित किया जाए। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष जीशान रजा, रामनरेंद्र प्रजापति, हरी राम वर्मा, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed