फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dalmian sugar mill was launched with fire-worship

हवन-पूजन के साथ डालमियां चीनी मिल का हुआ शुभारंभ

Sun, 22 Nov 2015 11:40 PM IST
निगोही।
निगोही। Updated Sun, 22 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dalmian sugar mill was launched with fire-worship
हवन पूजन के बाद तिलहर क्षेत्र के बसपा विधायक रोशनलाल वर्मा, मिल के जीएम कुलदीप कुमार और क्षेत्र के किसानों ने ट्रंक में गन्ना डाल कर निगोही डालमिया चीनी मिल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गन्ना किसान, मिल के कर्मचारी और अधिकारी रविवार सुबह आठ बजे से मिल परिसर में पहुंचे। बनारस से आए शत्रुघन द्विवेदी और पंडित संजय मालवी ने मंत्रोच्चारण कर यजमान तिलहर क्षेत्र के बसपा विधायक रोशनलाल वर्मा, जीएम कुलदीप कुमार सहित किसानों ने हवन-पूजन किया। इसके बाद  विधायक वर्मा ने नारियल फोड़कर गन्ना कांटे का शुभारंभ किया। जीएम कुलदीप कुमार ने गांव ककरौआ से बैलगाड़ी में गन्ना लेकर आए किसान कमलेश, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आए गांव बझेड़ा के रामप्रकाश, गन्ना क्रय केंद्र चेना से ट्रक में गन्ना लेकर ट्रक चालक सहाबुद्दीन का तिलक कर उन्हें शाल ओढ़ाकर पारितोषिक दिया। तदोपरान्त विधायक वर्मा, जीएम कुमार, मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्र के तमाम किसानों ने ट्रैंक में गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ किया। इस मौके पर जीएम ने मिल में आये किसानों से कहा कि वह साफ सुथरा और ताजा गन्ना मिल को आपूत करें। इससे मिल व किसानों दोनों का हित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed