फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   daggamaar

किसी भी हालत में नहीं चलने देंगे डग्गामार वाहन

Wed, 11 Feb 2015 12:21 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
daggamaar
 पुवायां क्षेत्र में डग्गामार वाहनों को कतई नहीं चलने दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने रोक लगाने में हीलाहवाली की तो आंदोलन शुरू करने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 दिसंबर 14 को सिंधौली में मैक्स और ट्रक की टक्कर में तहसील बार संघ के वकील अजय दीक्षित की मौत हो जाने के बाद से वकील डग्गामार वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग कर रहे हैं और कई ज्ञापन दे चुके हैं। सात फरवरी को वकीलों ने वाहन बंद कराए जाने की मांग को लेकर पुवायां में राजीव चौक पर चक्का जाम भी किया था। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने डग्गामार वाहनों पर रोक का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

एसडीएम लालबहादुर ने 11 फरवरी को इस संबंध में एआरटीओ, सीओ, वकीलों और सर्किल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला और महामंत्री ओमपाल यादव ने कहा कि डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा और जिले की सभी बार संघ से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed