{"_id":"6a9dbf70536ae1cb440db283","slug":"cycling-association-formed-development-responsibility-rests-with-the-president-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183823-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साइकिलिंग एसोसिएशन का गठन, विकास को अध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साइकिलिंग एसोसिएशन का गठन, विकास को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत करते सदस्य। स्रोत
शाहजहांपुर। जिले में साइकिलिंग को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाहजहांपुर साइकिलिंग एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसमें डॉ. विकास पांडेय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
रविवार को एसोसिएशन की बैठक में गजेंद्र गंगवार को उपाध्यक्ष, विपिन अग्निहोत्री को सचिव, विशाल भंडारी को संयुक्त सचिव, नीरज रस्तोगी को कोषाध्यक्ष और मोहित मेहरोत्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। रवि वर्मा, अरुण कुमार, अरुण पांडेय, शिवओम तिवारी, वसीम और पंकज रस्तोगी सदस्य बनाए गए हैं। डॉ. विकास खुराना को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।
पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में साइकिलिंग की गतिविधियों को व्यवस्थित और व्यापक रूप देने के लिए प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण शिविर, साइकिल रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं का अवसर दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। पीईएस अधिकारी विशाल पांडेय ने कहा कि साइकिलिंग युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।