फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cyber ??crime most dangerous, need to be alert: CO

साइबर क्राइम को सर्वाधिक खतरनाक, इससे सचेत रहने की जरूरत : सीओ

Sat, 26 Mar 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??crime most dangerous, need to be alert: CO
तिलहर महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला में भाग लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने साइबर क्राइम को सर्वाधिक खतरनाक बताते हुए इससे सचेत रहने का आवाहन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में अपराध की प्रवृत्ति बदल गई है। मोबाइल के माध्यम से अपराधी चैट करके बैंक खाते व अन्य जानकारी लेकर रुपये उड़ा देते हैं। इसलिए मोबाइल पर आने वाले ओटीपी आदि किसी से शेयर न करें।
विज्ञापन

सीओ अरविंद शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुड टच और बैड टच की समझ होनी चाहिए। कोई भी यौन शोषण या अन्य अपराध करता है तो तत्काल परिजन को बताएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस के पास आने से न हिचकिचाएं। दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने महिला उत्पीड़न के संबंध में कहा कि थानों पर महिला हेल्प डेस्क को बनाई गई है। यहां महिलाओं की समस्याओं को महिला पुलिस सुनती और समझती हैं और उसका निराकरण करती हैं। उन्होंने ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि बगैर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए कोई भी छात्र वाहन ना चलाएं। पुलिस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है पुलिस आपकी मित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से पुलिस के बारे में जानकारी हासिल करते हुए, उनकी शंकाओं का निराकरण किया। अंत में उन्होंने कहा कि यहां जो कुछ बताया जा रहा है उसको आत्मसात करें, तभी यह कानून की पाठशाला सार्थक होगी। इस दौरान विद्यालय के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एसपी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. ऋतु शुक्ला, डॉ. सरन पाल सिंह, डॉ. शशि भूषण, डॉ. अंकिता कनौजिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम से मुझे पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हुई है। कानून और नए तरीके के अपराध की जानकारी मिली है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर कानून का इस्तेमाल कर सकूंगी। - आयुषी देवी, छात्रा
सीओ सर ने मेरे अंदर पुलिस का भय दूर किया है, अब कोई भी समस्या होने पर पुलिस की मदद लेने में डर नहीं लगेगा। महिला हेल्पडेस्क के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है।- गुंजा, छात्रा
साइबर क्राइम के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। यह बड़ा क्राइम है। इस संबंध में मिली जानकारी को मैं अपने परिचितों और इष्ट मित्रों में शेयर करूंगी, ताकि वह इस अपराध से बच सकें। - पलक प्रजापति, छात्रा
पुलिस की पाठशाला में क्राइम और कानून के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है। यहां पर मुझे अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी मिली है। मैं अपने अन्य परिचितों से शेयर करूंगा। - अनुराग गंगवार, छात्र
ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। मैं ट्रैफिक नियमों का पालन करूंगा और अपने दोस्तों को भी ट्रैफिक नियम का पालन करने के लिए उन्हें प्रेरित करुंगा। - प्रवेश सिंह, छात्र

साइबर क्राइम नए तरह का अपराध है, इससे सभी को सचेत रहने की जानकारी मिली है। इस जानकारी को मैं अन्य लोगों को भी बताऊंगा और लोगों से इससे सचेत रहने का निवेदन करूंगा। - विशेष श्रीवास्तव, छात्र

तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते सीओ अरविंद कुमार

तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते सीओ अरविंद कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed