फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cyber crime Fast tag toll fraud

वित्त मंत्री के भतीजे से धोखाधड़ी, गैराज में खड़ी थी कार और फास्ट टैग से कट गया टोल टैक्स

Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cyber crime Fast tag toll fraud
शाहजहांपुर। साइबर ठगों का जाल फैलता जा रहा है। ठगों ने इस बार वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना के भतीजे को अपना निशाना बनाया। उनकी कार गैराज में खड़ी रही और उनके अकाउंट से टोल टैक्स के रुपये निकल गए। उन्होंने चौक कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वित्तमंत्री के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू ने टोल टैक्स बैरियर पर ऑन लाइन भुगतान करने के लिए 15 दिसंबर को पेटीएम के माध्यम से फास्ट टेग खरीदा था। उन्होंने बताया कि फास्ट टेग गाड़ी में लगाने के बाद कहीं गए ही नहीं। उनकी गाड़ी गैराज में ही खड़ी रही। इसके बाद भी उनके अकाउंट से दो और तीन जनवरी को तीन बार में 490 रुपये कट गए। बिना टोल गेट पार किए अकाउंट से रुपये कट जाने पर उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने मामले की आईटी सेल को तहरीर देकर की। दी गई तहरीर के आधार पर चौक कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर ली। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आईटी सेल से मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed