फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Current caught Teen's death

करंट लगने से  किशोरी की मौत

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Current caught Teen's death
बिजली का करंट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गांव के कई घरों में आ रहा है करंट
रविवार को भी कई लोगों को लगा था करंट

गांव मरेना निवासी अजय बाजपेयी की पुत्री 21 वर्षीय देवेंद्री देवी सोमवार शाम घर में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। हैंडपंप छूते ही उसे करंट का तेज झटका लगा और वह बेहोश होकर दूर जा गिरी। देवेंद्री को उठाने पहुंचे परिवार के लोगों को भी करंट के झटके महसूस हुए। 
शोर शराबा होने पर लोगों ने मामले की सूचना बिजली उप केंद्र को देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद परिवार के लोग किशोरी को पुवायां में निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। देवेंद्री एमए की छात्रा थी। परिवार के लोग शव को घर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। मृतक के दो भाई और एक बहन है।
विज्ञापन

किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
गांव के लोगों ने बताया कि गांव के कई घरों में करंट उतर आता है। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को भी गांव के कई लोगों को करंट के झटके लगे थे। अजय बाजपेयी के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने भी करंट लगने की शिकायत की है। हैंडपंप में करंट कैसे उतरा इस बात की जानकारी नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed