{"_id":"616dcab67621d64e1f4d1f40","slug":"curant-bijali-shahjahanpur-news-bly463329677","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा के कंबाइन चालक और हेल्पर की मैनपुरी में करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा के कंबाइन चालक और हेल्पर की मैनपुरी में करंट लगने से मौत
विज्ञापन
गांव रसूलपुर बुजुर्ग निवासी शेर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। मैनपुरी में कंबाइन पर काम करने गए बंडा के कंबाइन चालक और हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मैनपुरी रवाना हो गए हैं। दोनों युवकों की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
बंडा के गांव भानपुर निवासी 37 वर्षीय गुरदीप कंबाइन चालक है। वह अपने साथी गांव रसूलपुर बुजुर्ग निवासी 21 वर्षीय हेल्पर शेर सिंह के साथ बीस दिन पूर्व मैनपुरी के गांव चतुरीपुर निवासी प्रदीप कुमार की कंबाइन पर काम करने गए थे। रविवार रात करीब नौ बजे किशनी रोड स्थित गांव भावदपुर को जाने वाली लिंक रोड पर कंबाइन मशीन ले जाते समय काफी नीचे लटकर रहे तारों के संपर्क में आने से कंबाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर गुरदीप और शेर सिंह झुलस कर गंभीर घायल हो गए।
कंबाइन स्वामी दोनों को पास के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना एलाऊ की पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग मैनपुरी को रवाना हो गए। गुरदीप की पत्नी शीला देवी ने बताया कि उनके पति की मौत की सूचना पुलिस ने दी है। शेर सिंह के पिता बलराम भी मैनपुरी गए हैं। दोनों ही युवकों के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गुरदीप के पिता की भी करंट लगने से हुई थी मौत
गुरदीप के पिता बृजलाल की भी चार साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। गुरदीप की मां का भी स्वर्गवास हो चुका है। गुरदीप की पत्नी शीला देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनके ससुर बृजलाल मजदूरी करने गांव में ही एक व्यक्ति के यहां गए थे। काम करते समय नलकूप पर करंट की चपेट में आकर उनके ससुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। ससुर के बाद अब पति की मौत भी करंट से हो जाने से शीला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

गांव भानपुर निवासी गुरदीप का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN