{"_id":"615b5f618ebc3e628f6cd61e","slug":"curant-bijali-shahjahanpur-news-bly4618626196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दीवार कर गिरा बिजली का तार, सांड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की दीवार कर गिरा बिजली का तार, सांड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खुटार के गांव पिपरिया भागवंत में रविवार रात बिजली का तार टूट कर स्कूल की दीवार से होता हुए नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आकर एक सांड़ की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने किसान नेता रामशंकर मिश्रा के नेतृत्व में हंगामा करते हुए नए तार डालने के बाद ही बिजली लाइन जुड़ने दी।
गांव पिपरिया भागवंत में एलटी लाइन प्राथमिक स्कूल की दीवार के ऊपर से निकली हुई है। बिजली लाइन बेहद जर्जर है और आए दिन तार टूटते रहते हैं। गांव के लोगों ने कई बार खुटार के बिजली उप केंद्र पर सूचना देकर बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए तार बदले जाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीभगवान सिंह ने भी बिजली उप केंद्र पर जेई को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।
रविवार रात बिजली का तार टूटकर स्कूल की दीवार पर गिर पड़ा। बाद में तार नीचे गिर पड़ा और स्कूल के पास बैठा सांड़ करंट की चपेट में आ गया। इससे साड़ की मौत हो गई। सुबह लोगों ने तार टूटा देख राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मीडिया प्रभारी रामशंकर मिश्रा के नेतृत्व में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
जेई से बात कर चेतावनी दी कि तार नहीं बदले गए तो लाइन नहीं जोड़ ने दी जाएगी। इसके बाद जेई ने कर्मचारियों को भेजकर तार बदलवाए और बिजली सप्लाई सुचारु कराई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के पढ़ने के समय तार टूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली लाइन को स्कूल से दूर किया जाना चाहिए।