{"_id":"615216dd8ebc3e69c76de499","slug":"curant-bijali-shahjahanpur-news-bly461078269","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दीवार में उतरा करंट, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की दीवार में उतरा करंट, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली। प्राथमिक विद्यालय बबरा में सोमवार को पंखे से दीवार में करंट उतर आया। कुछ बच्चों को दीवार छूने पर झटका लगा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में विद्युत कर्मचारी बुलाकर सही कराया गया।
विद्यालय में 130 बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को 85 बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए आए थे। स्कूल में फल वितरण किया जा रहा था। तभी स्कूल की दीवार में करंट उतर आया। किसी बच्चे ने छुआ तो उसे झटका लग गया। जैसे ही स्कूल की शिक्षिका और प्रधान को इसके बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विद्युत कर्मचारी को बुलाकर ठीक करा दिया।
स्कूल में एक शिक्षक सहित दो शिक्षिका हैं। इनमें प्रधानाध्यापक श्यामबेटी, सहायक अध्यापक परवीन बानो, शिक्षामित्र रामभजन हैं। सहायक अध्यापक परवीन बानो छुट्टी पर थीं। गांव के ही प्रदीप सिंह ने बताया कि पांच बच्चों को झटका लगा था। प्रधान सगीर खां ने बताया स्कूल में पंखे में करंट उतर आया।
विज्ञापन
इससे करंट दीवार में पहुंच गया। सारे बच्चे ठीक हैं। प्रधानाध्यापिका श्यामबेटी का कहना है कि बिजली निगम के कर्मचारियों को बुलवाकर समस्या का निस्तारण करा दिया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।