फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   curant bijali

शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन, फाल्ट ठीक कर रहे युवक की मौत, हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 09 Sep 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
curant bijali
कलान के बाराकलां गांव में हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली की लाइन चालू करने पर करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआवजा और नौकरी का आश्वासन दिया, तब जाकर चार घंटे बाद जाम खुल सका। जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कलान थाना क्षेत्र के बाराकलां गांव निवासी संजीव कुमार (38) सबस्टेशन के अधिकारियों के कहने पर बिजली का काम करता था। संजीव की पत्नी रजनी ने कलान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसके पति कलान सबस्टेशन के कर्मचारियों धर्मेंद्र निवासी जूही थाना परौर, मुन्ना सिंह और जेई के कहने पर गांव के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए थे। इसके बाद बिना पूछे 11 केवी की लाइन में करंट चालू कर दिया। इससे संजीव को तीन झटके लगे और उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों भड़क उठे और बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम कलान रमेश बाबू, जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह समेत दो थानों को पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारी परिवार वालों को मनाते रहे, लेकिन परिजन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े रहे। जाम लगने से स्टेट हाईवे पर यातायात ठप हो गया। दो पहिया और चार पहिया वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे बाद अधिकारियों द्वारा मांगें मां लिए जाने के आश्वासन के बाद जाम खोला। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। कलान पुलिस ने धर्मेंद्र, मुन्ना सिंह और सबस्टेशन के जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में एफआईआर दर्ज की है। संजीव की मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के इकलौते कमाऊ शख्स की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बाराकलां में करंट से जिस युवक की मौत हुई, वह विभाग का कर्मचारी नहीं है, बल्कि उसे एक संविदा कर्मचारी ने अपनी जगह लाइन पर काम करने भेज दिया था। इस मामले में संविदा कर्मचारी को सेवामुक्त कर दिया है। मृतक के आश्रितों को नियमानुसार पांच लाख रुपये मुआवजा जल्द दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
-रामनरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed