फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   curant bijali

पटना देवकली के शिव मंदिर में फिर फैला करंट, पहुंचे एसडीओ

Fri, 03 Sep 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
curant bijali
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में पटना देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन करंट लगने से मुख्य पुजारी अखिलेश गिरि के बेटे की मौत के बाद से बंद पड़ी 11 केवी लाइन बृहस्पतिवार को चालू करने पर मंदिर परिसर में फिर करंट फैलने से अफरातफरी होने के साथ लोगों में रोष बढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर लाइन बंद कराने के बाद विद्युत निगम के उपखंड अभियंता राजेश कुमार अवर अभियंता प्रदीप राय को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और मंदिर का केबिल उतरवाकर लाइन ठीक कराई।
विज्ञापन

इस बीच, पुजारी ने बेटे की मौत को हत्या बताते हुए थाने में जेई और लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुजारी अखिलेश गिरि ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बेटे की मौत के लिए लाइनमैन और जेई की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच बाराकलां चौकी प्रभारी आरिफ सिद्दीकी को दी गई है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ और जेई का कहना है कि किसी का जान लेना विभाग का उद्देश्य नहीं होता है।। पुजारी के अनुसार विभाग ने मंदिर के लिए मुफ्त कनेक्शन दिया गया था, लेकिन अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज का कहना है कि धार्मिक स्थलों को मुफ्त कनेक्शन देने का कोई प्रावधान नहीं है और मंदिर में कटिया डालकर बिजली जलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed