फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   curant bijali

सड़क पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 01 Sep 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
curant bijali
रोते बिलखते मृतक भगवान दास के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव मछरियाई में मंगलवार सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पल्हरई के मजरा मछरियाई निवासी कालीचरण का बड़ा बेटा 30 वर्षीय भगवानदास सोमवार तड़के चार बजे धान के खेत मे पानी लगाने की कहकर गया। सुबह साढ़े पांच बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, रास्ते मे भगवानदास का झुलसा हुआ शव पड़ा था। पास में ही हाईटेंशन लाइन का टूटा तार भी पड़ा था। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। कालीचरण ने बताया कि उस दौरान सप्लाई चालू थी।
विज्ञापन

सप्लाई बंद करवाकर किसी तरह बेटे को तार से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवानदास की पत्नी चंद्रावती के अलावा दो बेटे हैं। ग्राम प्रधान शारुन ने बताया कि गांव से होकर निकली बिजली की यह लाइन काफी जर्जर होने के कारण आए दिन तार टूट जाते है। लाइन बदलवाने के लिए वह कई बार विभागीय अधिकारियों से कई मिले, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं घर की खुशियां
कालीचरण के चार बेटों में भगवानदास सबसे बड़ा था। वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। भगवानदास का बड़ा बेटा बादल पांच साल का है, जबकि दूसरा बेटा एक महीने का ही है। घरवालों के मुताबिक छोटे बेटे का मंगलवार को नामकरण संस्कार था। घर में खुशी का माहौल अब गमगीन हो गया है।

दो भैसों की झुलसने से हुई मौत
उइला थाथरमई गांव के बंदू सिंह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी दो भैसों को खेतों की ओर ले जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही वहां से होकर गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, जिसकी चपेट में आकर दोनों भैंस मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed