{"_id":"61858d8405a9e00f5a355435","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly465197924","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : जगमग हुआ कोना-कोना, आसमान में दिखी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : जगमग हुआ कोना-कोना, आसमान में दिखी सतरंगी छटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में दिवाली पर की गई आर्तिशबाजी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले भर में बृहस्पतिवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। रंग बिरंगी झालरों और दियों के जलने से हर कोना-कोना जगमगा उठा। घर और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की गई। बच्चों और बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान में रंग बिरंगी छटा दिखाई दी। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाई दी।
दीपोत्सव की खुशियों में सराबोर लोग बृहस्पतिवार को दिन में आतिशबाजी, खील, खिलौने, मिष्ठान, पूजा सामग्री की खरीददारी करते नजर आए। इससे बाजारों में गहमा-गहमी बनी रही। शाम होते ही हर गली, मोहल्ले, बाजार रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। आतिशबाजी होने से हर तरफ से धूम धड़ाके की आवाज सुनाई दे रही थी। शाम को लोगों ने नए कपड़े पहनकर विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की। पूजा के बाद दिवाली की बधाई देने और मिठाइयां वितरित करने का दौर चला।
लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आए। बच्चों ने फुलझड़ी, फिरकी चलाकर आनंद लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गूंजती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। तरह तरह की रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी। राह निकलते लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती और वे सजावट की तारीफ किये बिना न रह पाते।
विज्ञापन
दिवाली पर फूंक दी करोड़ों की आतिशबाजी
दीपावली पर जिले में करोड़ों रुपये की आतिशबाजी फूंक दी गई। जबकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार आतिशबाजी की कीमतें भी आसमान पर रहीं। लेकिन त्योहार मनाने के लिए आतिशबाजी के शौकीनों ने जेब की कोई परवाह नहीं की। आकाश में तेज आवाज के साथ आतिशबाजी के रंगीन नजारे बिखेरने वाले पटाखों के अलावा अन्य रोशनी बिखेरने वाले पटाखे भी खूब चले। शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान और मुमुक्षु आश्रम स्थित धर्मांनंद इंटर कॉलेज के मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाया गया था, जहां से लोगों ने अपनी पसंद के पटाखे खरीदे। जिलेभर में दीपावली पर्व पर करोड़ों रुपये की आतिशबाजी खरीदी गई।
फेसबुक और व्हाट्सएप भेजे शुभकामना संदेश
दीपावली के पर्व पर इंटरनेट की सुविधा उठाते हुए लोगों ने अपने मित्रों, परिजनों व शुभचिंतकों को दीपावली की बधाई देने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप जैसी तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट तथा एप का सहारा लिया। बधाई संदेश देने के साथ ही पटाखे जलाते समय सुरक्षा मानकों के पालन की सलाह भी दी। इसके साथ ही मोबाइल से बधाइयां देने का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। लोगों के मोबाइल पर दिनभर बधाई संदेश आते रहे। यह सिलसिला रातभर चलता रहा।