फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cultural

प्रशासन का दीपावली मेला आज से

Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
cultural
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर लगने वाला दीपावली मेला बृहस्पतिवार से खिरनीबाग के जीआईसी खेल (रामलीला) मैदान में लगेगा। दिवाली मेला तीन नवंबर तक चलेगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मेले का मकसद शहर के छोटे वेंडर जैसे ठेले और फड़ वालों को प्रोत्साहित करना है। दीपावली पर लगने वाले मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। मेले में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा मेले में स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन को झूले लगेंगे। बताया कि दीपावली मेले में शहरी समृद्वि उत्सव के साथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आय का साधन अर्जित करने का मौका दिया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 30 व 31 अक्तूबर को सांस्कृतिक विभाग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही मैजिक शो, कठपुतली शो होंगे। दीपावली मेले में शहरवासी मनोरंजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed