फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cultural

सुहागिनों ने रखा निर्जल व्रत, चंद्र दर्शन करके खोला

Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
cultural
शाहजहांपुर में करवा चौथ पर छलनी से चांद दर्शन करती सुहागिन महिला । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। करवाचौथ रविवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। दोपहर बाद सुहागिनों ने साथ बैठकर कथा सुनीं। शाम को चंद्रोदय होने पर जल से अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। कई पुरुषों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा।
विज्ञापन

रविवार को करवाचौथ पर रंग-बिरंगी साड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदिया, सिर पर लाल ओढ़नी, गले में हार पहनकर सोलह शृंगार करके सुहागिनें दुल्हन की तरह सजीं। करवाचौथ का व्रत रखने के लिए दोपहर तीन बजे से ही शहर के सिविल लाइंस, कृष्णानगर, रामनगर, लकड़ी मंडी, मोहन गंज, घंटाघर में जगह-जगह दुल्हन की तरह सजी महिलाएं मंडली बनाकर कथा सुनती नजर आईं। महिलाओं ने पति की सलामती के लिए दिनभर उपवास रखकर शाम को कथा-पूजा करने से लेकर रात में चांद निकलने तक का बेसब्री से इंतजार किया। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी इस त्योहार का लुत्फ उठाया। शाम को चंद्रमा निकलने पर महिलाओं द्वारा पूजा करने के दौरान बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

चांद निकला तो छतों पर दिखा मेले जैसा माहौल
रात को छत पर चढ़कर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती नजर आईं। काफी इंतजार करने के बाद रात करीब आठ बजे चंद्रदेव के दर्शन हुए। जब रात को चांद निकला तो मानों सभी घरों की छतों पर मेले जैसा माहौल कायम हो गया। हल्दी, रोली, चावल, सिंदूर और चूडिय़ों से सजी थालियों को लेकर सभी सुहागिनें छत पर पहुंचीं। छलनी से पहले चांद फिर अपने पति के चेहरे का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों ने भी रखा अपनी पत्नियों के लिए व्रत
करवा चौथ का व्रत रखने में शहर के पुरुष भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी पत्नी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद शाम को पत्नी के साथ व्रत खोला।

क्रिकेट का स्कोर और चांद देखने के फेर में फंसे पुरुष
रविवार को करवा चौथ और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के बीच मैच था। रात 7:30 बजे से भारत-पाक के बीच मैच शुरू होना था, तो रात को 8:00 बजे चंद्रोदय होने का समय भी हो गया। इस बीच क्रिकेट प्रेमी पति इस फेर में फंस गए कि मैच देखे या फिर छत पर जाकर चांद निकल आने की जानकारी पत्नी को दें। जिससे पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखे पत्नी चंद्र दर्शन कर अपना व्रत पारायण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed