{"_id":"61730ffa15389c07e159da87","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly4638064111","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ के लिए बाजार में आई एक लाख की साड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ के लिए बाजार में आई एक लाख की साड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में करवा चौथ के लिए साड़ी खरीदतीं महिलाएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। करवाचौथ को लेकर बाजार सज गए हैं। चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि शृंगार के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। साथ ही कपड़ों और गिफ्ट की बिक्री भी बढ़ी है। इस बार बाजार में एक लाख रुपये तक की साड़ी उपलब्ध है।
करवाचौथ रविवार 24 अक्तूबर को होगी। इसकी तैयारी के चलते शुक्रवार को बाजार में परंपरागत चीजें की खरीदारी हुई। महिलाओं ने मिट्टी और कांसे के करवा खरीदे तो साड़ी की दुकानों पर भी खूब भीड़ जुटी। महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी खरीदने पहुंचीं। बाजार में इस बार एक लाख रुपये की साड़ी आई है, जिन्हें दुकानों में स्पेशल तरीके से लगाया गया है। इसके अलावा बर्तन की दुकानों पर करवा खरीदने के लिए लोग पहुंचे। डिजाइनर करवा की मांग सबसे ज्यादा हो रही है। कास्मेटिक सामान की मांग भी खूब है। त्योहार को लेकर खरीदारी के ग्राहक पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे है। सुबह दुकानें खुलने के साथ ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया था। कपड़ा व्यापारी सुनील तुली ने बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक नहीं थी। अब एक बार फिर से कारोबार चल निकला है।
लाख रुपये का चांदी का करवा भी आया
करवा और छलनी की उपयोगिता इस त्योहार में है। जिसके चलते बाजार में इनकी खरीदारी की जा रही है। बाजार में मिट्टी, कांसे के साथ ही चांदी का करवा भी बिक रहा है। बाजार में एक लाख रुपये का करवा आया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन
मेहंदी और मेकअप के लिए हो रही बुकिंग
ब्यूूटीशियन निधि गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है। करवाचौथ को लेकर वह कई ऑफर भी दे रहीं है। इससे महिलाओं को कम रुपयों में अच्छा मेकअप मिल सके। वहीं कास्मेटिक की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
चूड़ा-चावल और सींकों की खूब हुई खरीदारी
करवाचौथ पर पूजन के लिए महिलाओं ने चूड़ा-चावल और सीकें खरीदी। करवाचौथ की कथा लिखे कैलेंडरों की खूब बिक्री हुई। दुकानदारों ने बताया कि पूजा का सामान पुराने रेट में बिक रहा है, चूड़ा और चावल 100 रुपये प्रति किलोग्राम और सींके पांच रुपये की सात बिक रहीं। कैलेंडर पांच रुपये का है। मिट्टी का करवा, चूड़ा, चावल और सींकों की बिक्री हर साल की तरह हो रही है।