फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cultural programme

धूमधाम से मना कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव

Sun, 08 Feb 2015 11:14 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
cultural programme
नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई इलाहाबाद के रीजनल अधिकारी पीयूष शर्मा और विशिष्ट अतिथि सीबीएसई देहरादून के सचिव रनवीर सिंह, शाहजहांपुर के एआरटीओ आरपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बच्चों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। स्वागत गीत प्रस्तुत कर बच्चों ने सबका अभिनंदन किया। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने ग्रुप डांस, कक्षा प्रथम और द्वितीय के बच्चों ने ‘इतनी सी हंसी’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नौ, दस और 11 के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति और किसानों की मेहनत पर गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। फोक डांस में गुजरात और राजस्थान की झांकी प्रस्तुत की गई। भंगड़ा और होली नृत्य भी खूब सराहे गए। सेव गर्ल नृत्य ने उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू ला दिए।
विज्ञापन

स्कूल अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ कैंब्रिज, सुंदर कैंब्रिज और स्वच्छ भारत, सुंदर भारत का नारा दिया। प्रबंधक रचित अग्रवाल ने स्कूल की 15 वर्षों की यात्रा का पूरा विवरण पेश किया। प्रधानाचार्या डॉ. एएन शर्मा और सह-प्रबंधक विनायक अग्रवाल ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद कृष्णाराज, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान खां, सतरूभान भदौरिया, जितेंद्र तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, राजा नंदा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद, रिंकू यादव, राजेश शुक्ला, गोपाल अग्निहोत्री, प्रख्यात सर्जन डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. प्रेरणा गुप्ता, डॉ. केके वर्मा, अरूण खंडेलवाल सहित कई स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed