फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crying minor reached Khutar CHC carrying idol of Laddu Gopal in an ambulanceIn Shahjahanpur

UP: डॉक्टर साहब! मेरे लड्डू गोपाल को लग गई चोट, इलाज कर दो; रोते हुए एंबुलेंस से मूर्ति को अस्पताल आया नाबालिग

Wed, 27 Mar 2024 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2024 02:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग एंबुलेंस से लड्डू गोपाल की मूर्ति को लेकर खुटार सीएचसी पहुंचा। यहां वह डॉक्टरों से बोला कि मेरे लड्डू गोपाल को चोट लग गई है। इलाज कर दो। इस पर डॉक्टर ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो रो रहा।

विज्ञापन
crying minor reached Khutar CHC carrying idol of Laddu Gopal in an ambulanceIn Shahjahanpur
Laddu Gopal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के गांव सुजानपुर के एक युवक ने एंबुलेंस को फोन कर लड्डू गोपाल को चोट लगने की सूचना दी। एंबुलेंस चालक ने मौके पर पहुंच कर युवक और लड्डू गोपाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक रो-रोकर लड्डू गोपाल की मूर्ति का इलाज करने की गुहार कर रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर समझाने में लगे हुए थे, लेकिन युवक लगातार इलाज की मांग कर रहा है। गांव सुजानपुर का रहने वाले 16 वर्षीय रिंकू ने मंगलवार शाम को 06.40 पर 108 एंबुलेंस को फोन करके गोपाल के चोट लगने की सूचना दी। इसके बाद चालक रामेंद्र कुमार और ईएमटी कीरत यादव एंबुलेंस लेकर नौ किमी दूर गांव सुजानपुर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां रिंकू लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर एंबुलेंस में बैठ गया और 07.25 बजे खुटार सीएचसी पहुंच गया। अस्पताल में युवक ने डॉक्टर अंकित वर्मा को मूर्ति दिखाकर रोते हुए बताया कि इनका नाम गोपाल पुत्र वासुदेव है। इनकी उम्र पांच वर्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को वह इन्हें स्नान करा रहा था, इस दौरान उनके हाथ से गिर गए और इन्हें चोट लग गई है। डॉक्टर ने लड्डू गोपाल के ठीक होने और घर ले जाने की बात कही, लेकिन रिंकू ने डॉक्टर की बात नहीं मानी और जोर-जोर से रोने लगा। 
Trending Videos

युवक को रोता देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। डेढ़ घंटा बीतने के बाद भी डॉक्टर युवक को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवक रो-रोकर इलाज की गुहार कर रहा था। 

 

उधर रिंकू के परिवार के सभी लोग वृंदावन गए हुए हैं और मंगलवार को वापस घर आ रहे हैं। उन्हें मामले की सूचना दी गई है। रात नौ बजे तक युवक लड्डू गोपाल की मूर्ति गोद मे रखकर रो रहा था और लोग उसे समझा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed