फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crowd of Mahadanis gathered at Amar Ujala Foundation camp

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में उमड़ी महादानियों की भीड़

Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Mahadanis gathered at Amar Ujala Foundation camp
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों की मदद जारी है। विश्व रक्तदान दिवस रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला अस्पताल का सहयोग रहा। शिविर सुबह दस बजे शुरू होकर अपराह्न दो बजे तक चला। इसमें दंपती समेत 28 महादानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमेें से कई ऐसे महादानी रहे, जो इससे पहले भी कई बार अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचा चुके हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार और डॉ. एसके ध्रुव ने महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल विश्व रक्तदान के अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। रविवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगे स्वेच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महादानियों में खासा उत्साह देखा गया। महानगर की डॉ. लोहिया कॉलोनी निवासी वकील कीर्तिमान प्रकाश च्यवन सुबह दस बजे ही जिला अस्पताल ब्लड बैंक जा पहुंचे। उनके बाद गांधी कॉलोनी निवासी धनंजय सक्सेना और उनकी पत्नी साधना सक्सेना ने ब्लड बैंक पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद तो महादानियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। सभी को अमर उजाला फाउंडेशन ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला अस्पताल की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में सहयोग प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रामू नायक, परामर्शदाता छाया सक्सेना, लैब टेक्नीशियन महेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

धनंजय और कीर्तिमान ने 12वीं दफा किया रक्तदान
गांधी कालोनी के धनंजय सक्सेना ने रविवार को 12वीं बार रक्तदान किया। धनंजय सक्सेना ने बताया कि तीन वर्ष पहले एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती गंभीर मरीज के लिए खून की जरूरत थी। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने पर उनकी पत्नी साधना रक्तदान करने को तैयार हो गईं। तब से साधना भी लगातार रक्तदान कर रही हैं। कीर्तिमान प्रकाश च्यवन ने भी रविवार को 12वीं दफा रक्तदान किया।
इन्होंने किया महादान
रक्तदान के लिए शिविर मेें सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचे। उन्होंने खुद रक्तदान किया और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े 12 कारोबारियों को प्रेरित कर महादान कराया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ भी अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचे और रक्तदान किया। इंडियन रोटी बैंक से जुड़े तनवीर खान, अरबाज पठान, आदित्य दीक्षित और यूनिटी ग्रुप के टीम लीडर हरप्रीत सिंह माटा भी ऐसे महादानियों मेें शामिल रहे। इनके अतिरिक्त अरुण सक्सेना, संजय रस्तोगी, रीना सिंह, देवेश गुप्ता, सलाहुद्दीन, रमित सिंह, महेंद्र दुबे, महेश तुली, साहिल आनंद, माधव खन्ना, अमृत पाल सिंह, अमित झा, पवन गुप्ता, शैंकी सिंह माटा, टिंकू मोगा, कामरान अली, विक्रम नैय्यर, विकास शर्मा, अफशान अली और गुरजीत सिंह गांधी ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed